सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी “मिस उत्तराखंड 2026” के लिए वॉक-इन ऑडिशन आयोजित किए गए। देहरादून के सेंट्रियो मॉल स्काई डेक में आयोजित ऑडिशन में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला और हर प्रतिभागी की आंखों में “मिस उत्तराखंड” का ताज जीतने का सपना साफ नजर आया।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपना परिचय दिया और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, श्रीनगर, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचीं युवतियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों ने कहा कि “मिस उत्तराखंड” जैसे बड़े मंच तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है और इसके लिए वे लगातार मेहनत करेंगी।
सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर्स दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि पहली बार प्रतियोगिता को उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें बार-बार देहरादून न आना पड़े।
उन्होंने बताया कि इस बार टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रपुर, रुड़की, हरिद्वार, श्रीनगर, उत्तरकाशी समेत विभिन्न जिलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को सीधे “मिस उत्तराखंड 2026” के ग्रैंड फिनाले में प्रवेश मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार मिस उत्तराखंड मंच लंबे समय से प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है और यहां से कई प्रतिभागी मुंबई, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
इस मौके पर फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 आंचल फर्स्वाण, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, प्रियादिति सिंधी, ऋतु बहुगुणा, प्रीती भट्ट, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, रितेश अग्रवाल, राज कौशिक आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments