देहरादून(आरएनएस)। प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा. नित्यानंद के नाम पर हर साल डॉ नित्यानंद हिमालय स्टडी सम्मान दिया जाएगा। गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में रिसर्च इनोवेशन सेल की बैठक में ये निर्णय लिया गया। कुलपति की प्रो सुरेखा डंगवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ये भी तय किया गया कि इस बार सामाजिक पर्यावरण के क्षेत्रों कार्य करने वाले दो महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें हिमालय में कई वर्षों से जल जल संरक्षण के लिए ‘ चाल खाल’ पर कार्य करने वाले सच्चिदानंद भारती और वृक्षारोपण के लिए नायाब प्रयोग करने वाले ‘मैती’ आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत को दिया जाएगा। प्रो. डंगवाल ने बताया कि हर वर्ष डॉक्टर नित्यानंद की जयंती 9 फरवरी को विश्वविद्यालय में स्थापित डॉक्टर नित्यानंद हिमालय शोध एवं अध्ययन केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी दौरान ये पुरस्कार दिया जाएगा।

Recent Comments