पौड़ी में पंचायत चुनाव संपन्न: 975 ग्राम प्रधानों सहित 1354 प्रत्याशियों की जीत का ऐलान

पौड़ी।  जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मतगणना के बाद, रिटर्निंग अधिकारियों ने 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 33 जिला पंचायत सदस्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।
पौड़ी जनपद में कुल 1166 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 187 ग्राम प्रधान पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे, जबकि 4 पद रिक्त रह गए थे। इसी तरह, 370 में से 24 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। इसके अलावा, 2052 ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) निर्विरोध निर्वाचित हुए थे और 71 पदों पर चुनाव हुआ था।
विभिन्न सीटों पर विजयी प्रत्याशी:

  • पौड़ी: डोभ श्रीकोट से अनुज कुमार और ल्वाली से जगदीश चंद्र जीते।
  • पाबौ: खंडूलि से राजेश्वरी देवी, कालों से कर्मवीर सिंह और कलुण से भरत सिंह विजयी रहे।
  • खिर्सू: ग्वाड़ से चैत सिंह और सिंगोरी से चंद्रभानु सिंह ने जीत दर्ज की।
  • यमकेश्वर: भादसी से गीता देवी, उमरोली से बचन सिंह और गुमालगांव से कविता डबराल जीतीं।
  • थलीसैंण: टीला से शिवचरण नौडियाल, ब्यासी से वंदना रौथान, बड़ेथ से बुद्धि सिंह, भरनों से अंजलि जोशी और नौड़ी से सीमा देवी विजयी रहीं।
  • कोट: धौलकंडी से रचना बुटोला और कठूड़ से आराधना ने जीत हासिल की।
  • बीरोंखाल: सिल्ली मल्ली से शांति देवी, बमराड़ी से रजनी रावत और बाड़ाडांडा से अनूप विजयी रहे।
  • दुगड्डा: सीला से सीमा देवी और पठूड़अकरा से प्रमिला देवी विजयी रहीं।
  • द्वारीखाल: चांदपुर से विक्रम सिंह बिष्ट, सुराडी से अर्जुन सिंह और कुल्हाड़ से महेंद्र राणा ने जीत दर्ज की।
  • जयहरीखाल: टसीला से पूनम देवी और जयहरी से ज्योति देवी विजयी रहीं।
  • एकेश्वर: कोटा से दीपिका इष्टवाल और चैधार से आरती देवी जीतीं।
  • पोखड़ा: गडरी से पूनम देवी और पोखड़ा से बलवंत सिंह विजयी रहे।
  • रिखणीखाल: कर्तिया से पल्लवी देवी और सुलमोड़ी से अरुण कुमार विजयी रहे।
  • कल्जीखाल: गढ़कोट से सविता देवी और थैर से कमला देवी जीतीं।
  • नैनीडांडा: जगदेई से मुन्नी ध्यानी, अंदरौली से नीलम कुमार और बीलकोट से राहुल बिष्ट विजयी हुए।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments