देहरादून। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) देहरादून में दिनांक 13/12/2025 को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) के सुव्यवस्थित संचालन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा विशेष यातायात डाइवर्जन योजना लागू की जा रही है। परेड कार्यक्रम के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर vehicular movement को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारू रहे तथा किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ न हो।
डाइवर्जन प्रातः 05:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
यातायात व्यवस्था एवं डाइवर्जन
1. परेड के दौरान IMA की ओर जाने वाला समस्त यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग को ज़ीरो ज़ोन घोषित किया गया है।
2. बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहा – मिठी बेरी मार्ग से होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा।
3. प्रेमनगर से देहरादून शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट–मीठी बेरी गेट–रांघड़वाला होते हुए शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4. सेलाकुई/भाऊवाला क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंघनीवाला – नया गांव होकर शहर की ओर भेजा जाएगा।
5. देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर–धर्मावाला की ओर मार्गांतरित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना,उक्त डाइवर्जन अवधि को यातायात के दबाव के अनुसार आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। दून पुलिस सभी नागरिकों एवं आगंतुकों से अनुरोध करती है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।

Recent Comments