पौड़ी,07फरवरी2025। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी पहुंचकर पूर्व विधायक और दो बार के लोकसभा सांसद स्वर्गीय चंद्र मोहन नेगी जी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंद्र मोहन जी के राजनीतिक और सामाजिक कल्याण में दिए गए योगदान को सराहते हुए कहा कि उनके कार्य अविस्मरणीय हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “चंद्र मोहन जी का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य हमारी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
स्वर्गीय चंद्र मोहन नेगी जी को उनकी जन कल्याण की नीतियों और समाज सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके योगदान को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी चंद्र मोहन नेगी जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

Recent Comments