पौड़ी पुलिस ने चोरी के माल सहित आरोपी को दबोचा

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वादी श्री दीपक रावत ने थाना लक्ष्मणझूला पर सूचना दी कि रत्तापानी मराल, यमकेश्वर क्षेत्र में उनके निर्माण कार्य के लिए रखे गए लोहे के एंगल चोरी हो गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर लक्ष्मणझूला पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास गहन पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त दिनेश सेमवाल को नीलकंठ रोड स्थित क्लब हाउस राफ्टिंग रोड की ओर जाने वाले रास्ते से चोरी किए गए 10 लोहे के एंगल सहित गिरफ्तार किया।

अभियुक्त दिनेश सेमवाल (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बुधीराम, निवासी-लंबगांव, थाना-लंबगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल।

पुलिस टीम में शामिल थे उपनिरीक्षक उत्तम रमोला,  अपर उपनिरीक्षक मनोज रमोला,आरक्षी 425 ना0पु0 चंद्रपाल

अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने शेष चोरी किए गए एंगल अपने छिपाए हुए ठिकाने पर रखना स्वीकार किया, जिस संबंध में आगे की बरामदगी हेतु कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments