हरियाणा से शराब तस्करी के आरोपी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील सिंह को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उसके निवास स्थान ग्राम करोड़ा, थाना पुंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सुनील सिंह विगत 3 वर्षों से शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक श्री प्रदीप बिष्ट और आरक्षी 353 ना०पु० दिनेश शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments