पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के सदस्य ने एक महिला के साथ 10 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी की थी। पुलिस ने जयपुर से अभियुक्त तनवीर अय्यूब अतार को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने बताया कि पीड़िता को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है और उसे ऑनलाइन समाप्त करने के लिए बैंक खातों की जांच करनी होगी। पीड़िता ने ठग की बातों में आकर अपनी 10 लाख रुपये की एफडी तोड़कर ठग के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन की ट्रेसिंग तथा डिजिटल लोकेशन सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त तक पहुंची।
एसएसपी पौड़ी ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5,000 रुपये का ईनाम दिया है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तनवीर अय्यूब अतार (उम्र-50 वर्ष) पुत्र श्री अयूब अत्तार, निवासी- सर्वोदय पथरी पुल, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद चपराणा, अपर उ0नि0 दीपक अरोडा-साईबर सैल, का0 अमरजीत-साईबर सैल और का0 अरविन्द राय-साईबर सैल शामिल थे।

Recent Comments