शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 7 वाहन सीज

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

कोटद्वार पुलिस टीम ने 7 चालकों के वाहन सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 135 चालकों पर चालान लगाया गया है।

पौड़ी पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा और ओवर स्पीड़ करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं को रोकना है।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। पुलिस का कहना है कि वे इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखेंगे और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments