पौड़ी पुलिस का नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, 3 चालकों के वाहन सीज

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, सर्वेश पंवार के निर्देशन में पौड़ी पुलिस सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 3 चालकों के वाहन सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिए हैं।

पुलिस ने दैनिक अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा खतरनाक ढंग से वाहन संचालन जैसे गंभीर यातायात नियम उल्लंघनों पर कुल 46 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इनमें यातायात श्रीनगर-6, श्रीनगर-13, कोटद्वार-12, यातायात कोटद्वार-2 एवं लक्ष्मणझूला-13 वाहन चालक शामिल हैं।

इसके अलावा, अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 127 वाहन चालकों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई। पौड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments