छात्राओं को पौड़ी पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा साइबर अपराधों, ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति जैसी सामाजिक चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

इसी क्रम में जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम कोटद्वार द्वारा रा0इ0का घमंडपुर, कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम द्वारा रा0इ0का0 पाबों, कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सैट थेरेसा स्कूल श्रीनगर, थाना थलीसैण द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज जसपुर, लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा स्थानीय महिलाओ एवं पैठाणी पुलिस टीम द्वारा सी0एल0जी मैम्बर व ग्राम प्रधानों को कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा और फर्जी लोन/स्कैम से बचाव के उपाय, बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की पहचान, रोकथाम और कानूनी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, एवं यातायात नियमों का पालन, नशा व नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, डिजिटल अरेस्ट अभियान और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायतें, पीड़ितों के अधिकार और संरक्षण के बारे जानकारी देते हुये सभी प्रतिभागियों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, साथ ही पुलिस टीम ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे साइबर हेल्प लाइन-1930, डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी, जिनका उपयोग आपात स्थिति में किया जा सकता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments