कोविड पैरोल पर छूटा अभियुक्त वर्षों बाद गिरफ्तार,पुलिस ने पंजाब से धर दबोचा।
पौड़ी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के कड़े निर्देशों का असर दिखने लगा है। कोविड पैरोल पर रिहा होकर फरार चल रहे अभियुक्त को देवप्रयाग थाना पुलिस ने पंजाब के पटियाला से धर दबोचा। वर्षों बाद गिरफ्त में आए इस अपराधी को कोर्ट के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसएसपी पंवार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को गैर-जमानती वारंटों और पैरोल पर छूटे अभियुक्तों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 01/2020 (धारा 420, 468 भादवि एवं 60 आबकारी अधिनियम) के फरार अभियुक्त **मुख्तियार सिंह उर्फ गोलू** पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी ग्राम मोहवापुर, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा होने के बाद वह लगातार फरार था। पुलिस टीम ने सूचना संकलन और अथक प्रयासों से उसे पटियाला से पकड़कर पौड़ी लाया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप चौहान ,मुख्य आरक्षक संतोष (सीआईयू कोटद्वार),आरक्षक यतेन्द्र रावत शामिल रहे। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Recent Comments