पौड़ी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को किया सुदृढ़

पौड़ी। आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा मुख्य बाजारों, ज्वेलर्स की दुकानों, बैंक, एटीएम, बस अड्डों व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता पूर्वक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को कार्यशील दशा में रखने, नकदी की सुरक्षा हेतु सावधानी बरतने, तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।

जनपद में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध वाहनों की तलाशी, रात्रि गश्त को बढ़ाने, यातायात नियंत्रण हेतु पिकेटिंग प्वाइंट स्थापित करने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्योहारों के समय जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments