पौड़ी पुलिस का जनजागरूकता अभियान : नशा मुक्ति से लेकर साइबर सुरक्षा के बारे में किया जा रहा जागरूक।

छात्र-छात्राओं से लेकर आम नागरिकों को पुलिस द्वारा दी जा रही कानून, सुरक्षा व साइबर सतर्कता की महत्वपूर्ण जानकारी।

पौड़ी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में जनजागरुकता कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के निर्देशों के क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगनाली,थाना पैठाणी पुलिस द्वारा नौगांव में ग्रामीणों को तथा थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा नागरिकों/ टैक्सी/बस चालकों को साइबर अपराध से बचाव ,नशे के दुष्प्रभाव , डिजीटल अरेस्ट, यातायात नियमों के पालन, नए कानूनों की जानकारी,महिला अपराधों से सुरक्षा, गुड टच बेड टच, पोक्सो एक्ट , डायल 112 व 1930 के संबंध में जागरूक किया गया ।

इसी क्रम में नशे के दुष्प्रभाव एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई तथा उनके क्षेत्रांतर्गत होने वाले अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments