पौड़ी पुलिस का किरायेदार सत्यापन अभियान जारी, 17 मकान मालिकों पर ₹1.70 लाख का चालान

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में लक्ष्मणझूला पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 17 मकान मालिकों द्वारा किरायेदार सत्यापन में लापरवाही बरतने पर ₹1.70 लाख का चालान किया गया है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने नीलकंठ, मोहनचट्टी, घट्टूघाट, किलमोली, चीला और स्वर्गाश्रम में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदारों की पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की और रिकार्ड का मिलान किया।

सत्यापन अभियान के दौरान 17 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस टीम ने इनके विरुद्ध कुल ₹1,70,000/- की चालानी कार्यवाही की। साथ ही सभी को भविष्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने और हर किरायेदार का समय पर सत्यापन कराने के लिए सख्त हिदायत दी गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments