पौड़ी : एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर संदिग्धों व वाहनों पर कड़ी नजर

पौड़ी पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, चलाया विशेष चेकिंग अभियान

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्क निगरानी रखते हुए गहन जांच की जा रही है।

पुलिस टीमें जगह-जगह दोपहिया और चौपहिया वाहनों की चेकिंग कर वाहन स्वामियों के आवश्यक दस्तावेजों तथा नंबर प्लेटों का सत्यापन कर रही हैं। बिना नंबर या संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े वाहनों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

इसके साथ ही जनपदभर के होटल, ढाबों, लॉज व रिजॉर्ट्स पर भी पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट और छीनाझपटी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाकर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments