देहरादून(आरएनएस)। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने सरकारी केंद्रों पर खरीफ फसलों की खरीद के 72 घंटे के भीतर किसानों की उनकी फसल को पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए। एक अक्टूबर से सरकारी खरीद केंद्रों पर धान, मंडुआ की केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी पर खरीदारी की प्रक्रिया शुरू होनी है। मंगलवार को सचिवालय स्थित देवेंद्र शास्त्री भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक में आर्या ने फसल खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद आर्या ने मीडिया कर्मियों को बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और मंडुआ का 4886 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
किसानों को समय पर उनकी फसल का मूल्य देने के लिए सरकार ने पहले ही 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में धान खरीद का लक्ष्य 7.50 लाख मीट्रिक टन और मंडुआ खरीद का लक्ष्य 5000 मीट्रिक टन तय किया गया है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। गढ़वाल मंडल में पिछले साल 120 खरीद केंद्रों के मुकाबले इस साल 135 खरीद केंद्र बनाए जाएंगे जबकि कुमाऊं मंडल में पिछले साल के 564 खरीद केंद्रों के मुकाबले इस साल 600 खरीद केंद्र बनाए जा रहे हैं। बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, खाद्य आयुक्त चंद्रेश कुमार, अपर आयुक्त पीएस पांगती, एमएस बिसेन, चंद्रमोहन घिल्डियाल, आरएफसी गढ़वाल अरविंद पांडे, लता मिश्रा, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सचिन गोयल, पंकज आदि मौजूद रहे।
किसानों को धान-मंडुआ का भुगतान 72 घंटे में: आर्या
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments