चमोली में 20 अगस्त को पीआईबी ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, ग्रामीण मीडिया को मिलेगी योजनाओं की सटीक जानकारी

गोपेश्वर, चमोली।केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून द्वारा 20 अगस्त, गुरुवार को चमोली जिले के गोपेश्वर में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित की जाएगी।

जिला पंचायत सभागार, गोपेश्वर में होने वाले इस कार्यक्रम में चमोली और आसपास के ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया कर्मी भाग लेंगे।

पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि ‘वार्तालाप’ का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मीडिया और सरकार के बीच जीवंत संवाद स्थापित करना है, ताकि सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी सीधे आम नागरिकों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष के जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यशाला में बीते एक दशक में देश के बुनियादी ढांचे और सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में आए बदलावों पर भी चर्चा होगी।

महिला, किसान, युवा और स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस
कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण, किसान सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा, जीआई टैग और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं पर विशेष सत्र होंगे।

इस दौरान ई-20 ईंधन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नशा मुक्त भारत अभियान जैसी प्रमुख पहलों की जानकारी दी जाएगी। चर्चा का केंद्र विकास के चार स्तंभ — गरीब/वंचित, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण — रहेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विषय-विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अनुभवी पत्रकार भी अपने विचार रखेंगे। स्थानीय मीडिया कर्मियों को अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर योजनाओं की कार्यप्रणाली और जमीनी प्रभाव को समझने का अवसर मिलेगा।

श्री सुंद्रियाल ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जिलों में समय-समय पर ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे पत्रकारों को केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और लाभों की सटीक जानकारी मिलती रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments