देहरादून(आरएनएस)। पिटकुल ने 2023-24 में कमाए 141.67 करोड़ के लाभ के जरिए अपनी रेटिंग में बड़ा सुधार किया है। वित्तीय आंकड़ों के आधार पर आरईसी ने पिटकुल की रेटिंग को उच्चीकृत करते हुए उच्चतम क्रेडिट रेटिंग ए प्लस प्लस निर्धारित की। ये रेटिंग अभी तक देश के चार पॉवर ट्रांसमिशन कंपनियों को ही प्राप्त थी। छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, नार्थ ईस्ट के बाद उत्तराखंड ने भी एक प्लस प्लस रेटिंग में अपना स्थान बनाने में कामयाबी पाई है। इससे पिटकुल को योजनाओं 0.50 प्रतिशत ब्याज दर में कटौती का लाभ मिलेगा। जिसका लाभ आम जनता को बिजली दरों में राहत के रूप में मिलेगा। नए सब स्टेशन, नई बिजली लाइनों के निर्माण में मदद मिलेगी। ट्रांसमिशन सिस्टम मजबूत होगा। एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने बताया कि ऊर्जा विभाग और पिटकुल ने मिल कर ट्रांसमिशन सिस्टम के लक्ष्यों को पूरा करने को जो इन्वेस्टमेंट प्लान बनाया है, उस पर अब काम तेजी के साथ आगे बढ़ सकेगा।

Recent Comments