देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम के दौरे को ‘चुनावी शिगूफा’ करार देते हुए कहा कि न तो प्रदेश की भयाक्रांत महिलाओं को सुरक्षा का कोई आश्वासन मिला, न ही बेरोजगारी व पेपर लीक से जूझ रहे युवाओं को कोई भरोसा।
धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “उत्तराखंड महिला अपराधों में हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। बेरोजगारी, नकल और पेपर लीक से त्रस्त युवाओं के लिए भी कोई रोडमैप पेश नहीं किया गया।”
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “पीएम साहब ‘दीदी भूली दा जू’ और ‘ढोक दिन छू का छौंका’ लगाकर चले गए।” साथ ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बी.सी. खंडूरी को याद करने से चूकने पर भी नाराजगी जताई।
धस्माना ने एक्सप्रेस हाईवे उद्घाटन पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे देहरादून में ट्रैफिक जाम और बढ़ेगा, जिसका हल पीएम ने नहीं दिया। “मई-जून में जनता खुद इसका अंदाजा लगा लेगी,” उन्होंने कहा।

Recent Comments