देहरादून में अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर देहरादून पुलिस ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक वृहद अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने मुख्य मार्गों, फुटपाथों और मुख्य बाजारों में अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले 115 व्यक्तियों के चालान किए और 28,750 रुपये का जुर्माना वसूला।

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों/फुटपाथों तथा मुख्य बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण कर आमजन के आवागमन/यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर क्षेत्र में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, मुख्य मार्गों/फुटपाथों तथा मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर सामान लगाने, प्रतिबंधित स्थानों पर फड़/ठेली लगाकर आवागमन बाधित करने वाले 115 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 28,750/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 25 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत  न्यायालय के चालान किए गए।

कार्यवाही का विवरण:

  • 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 115
  • 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना – 28,750/- रुपये
  • 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत न्यायालय के किये गये चालानों की संख्या – 25
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments