वरिष्ठ नागरिकों के पौड़ी पुलिस की संवेदनशील पहल—सतपुली स्थित वृद्धा आश्रम का किया गया भ्रमण

पौड़ी। जनपद में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं निराश्रित/असहाय बुजुर्गों की सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान विशेष संवेदनशीलता के साथ प्रतिदिन बुजुर्गों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा सतपुली क्षेत्र के ग्राम मलेठी स्थित वृद्धा आश्रम का भ्रमण किया गया। पुलिस टीम ने वहाँ निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य स्थिति एवं दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही आत्मीय संवाद के माध्यम से बुजुर्गों की समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया साथ ही पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को हर संभव सहयोग, सुरक्षा एवं सहायता का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस के अनुसार, डायल 112 आपात सेवा नंबर है, जबकि साइबर हेल्पलाइन 1930 ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतों के लिए उपलब्ध है, जो 24×7 कार्य करता है। इस तरह की पहलें बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments