
एटा ,16 अगस्त (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में हुई शर्मनाक घटना के बाद अब एटा जिले में भी शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक के दौरान अश्लील वीडियो चलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैठक में महिला शिक्षिकाओं की मौजूदगी के बीच अचानक अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (क्चस््र) ने तत्काल जांच के आदेश दिए, जिसके बाद एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
मामला एटा के नगर क्षेत्र जलेसर का है। जानकारी के अनुसार, यहां शिक्षा विभाग की एक ऑनलाइन बैठक चल रही थी, जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ कई शिक्षक और शिक्षिकाएं भी जुड़ी हुई थीं। इसी दौरान अचानक ग्रुप में किसी ने एक अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो पर नजर पड़ते ही बैठक में मौजूद सभी लोग, खासकर महिला शिक्षिकाएं, असहज हो गईं और मीटिंग छोड़कर चली गईं।
मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो को तुरंत ग्रुप से हटा दिया गया, लेकिन तब तक कई लोग इसे देख चुके थे। इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। एटा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी (क्चश्वह्र) नेत्र पाल सिंह को मामले की जांच सौंप दी थी। जांच के बाद बीईओ ने बताया कि संबंधित शिक्षक द्वारा जाने-अनजाने में नगर क्षेत्र भाषा ग्रुप में यह अश्लील सामग्री डाल दी गई थी, जिसके चलते उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले बीते 7 अगस्त को महाराजगंज जिले में भी ऐसी ही घटना घटी थी। वहां कलेक्ट्रेट में गूगल मीट पर आयोजित एक ई-चौपाल के दौरान, जिसमें जिलाधिकारी (ष्ठरू) समेत कई अधिकारी मौजूद थे, एक शरारती तत्व ने लिंक से जुड़कर पोर्न वीडियो चला दिया था। उस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों (जाशन जेआर और अर्जुन) के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस साइबर टीम की मदद से आईपी एड्रेस के जरिए आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Recent Comments