ऊर्जा क्षेत्र में शोक की लहर—टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष आर.के. विश्वई का निधन

देहरादून। भारतीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए 15 नवंबर 2025 का दिन बेहद दुःखद साबित हुआ। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के. विश्वई का आज सुबह दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्री विश्वई के अवसान की खबर से न केवल टीएचडीसी परिवार, बल्कि देशभर के विद्युत एवं ऊर्जा तंत्र में शोक की गहरी भावना व्याप्त हो गई। संस्थान में उनके कार्यकाल को अभूतपूर्व प्रगति और विस्तार का दौर माना जाता है। उनके नेतृत्व में टीएचडीसी ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित की।

टीएचडीसी प्रबंधन ने श्री विश्वई के दूरदर्शी नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार दिवंगत अधिकारी का अंतिम संस्कार 16 नवंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट (जानकी सेतु के निकट) पर किया जाएगा।

इस दुखद मौके पर टीएचडीसी परिवार ने उनके परिजनों और सभी शोकाकुल जनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments