देहरादून, 03 फरवरी 2025: प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले से गिरफ्तार सात अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
यह मामला तब सामने आया जब यशपाल सिंह असवाल ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें सस्ते में डॉलर दिलवाने का वादा कर कुछ व्यक्तियों ने डरा-धमका कर लूट लिया। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस की सक्रियता के चलते 2 फरवरी को तीन पुलिसकर्मियों सहित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 2 लाख 30 हजार रुपये की नगदी और 500 डॉलर बरामद किए गए।
आज की कार्रवाई में डकैती के मास्टर माइंड हसीन उर्फ अन्ना और एक अन्य अभियुक्त प्रेम मोहन को हरिद्वार के रूडकी से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के पास से 1 लाख 90 हजार रुपये की अतिरिक्त नगदी और नकली डॉलर की गड्डियां मिलीं।
पुलिस अब इन अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि इस प्रकरण से संबंधित अन्य जानकारियाँ प्राप्त की जा सकें।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- हसीन उर्फ़ अन्ना – (35 वर्ष, निवासी ग्राम जलालपुर, रुड़की)
- प्रेम मोहन – (39 वर्ष, निवासी राजा गार्डन, हरिद्वार)
बरामदगी में शामिल:
- 1 लाख 90 हजार रुपये की नगदी
- नकली डॉलर की 2 गड्डियां
यह घटना डकैती की बढ़ती संख्या पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, और पुलिस प्रशासन अब इस मामले को गंभीरता से ले रहा है ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
एसएसपी देहरादून बाइट

Recent Comments