आईडीपीएल मैदान में धामी की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी भागीदारी की अपील

जनसभा में रायपुर से कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी की तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने के अवसर पर 4 जुलाई (शनिवार) को ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान में भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र से इस जनसभा में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया।

रायपुर विधानसभा के 24 वार्डों से कार्यकर्ताओं के आवागमन के लिए विशेष बस व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी बसें शनिवार सुबह 8:30 बजे अपने-अपने वार्डों से ऋषिकेश के लिए रवाना होंगी।

पार्टी संगठन द्वारा वार्ड स्तर पर नियुक्त बस प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसें समय पर और पूरी क्षमता के साथ प्रस्थान करें। इसके साथ ही पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के विकास और संगठन की मजबूती के लिए अहम है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments