26 जनवरी की तैयारी तेज: डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून। कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति, पेयजल विभाग को जल व्यवस्था, नगर निगम को सफाई और एमडीडीए को सौंदर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

संस्कृति विभाग को शहीद स्थल पर विशेष सफाई व प्रकाश के साथ-साथ सूचना, वन, ग्रामीण विकास, पर्यटन, शिक्षा, ऊर्जा, उरेडा, बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभागों की झांकियों की समय से तैयारी के निर्देश दिए गए। मुख्य स्थल पर प्रोटोकॉल के अनुरूप अतिथि व्यवस्था और उप जिलाधिकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों के सम्मान के आदेश भी जारी किए।

25-26 जनवरी को प्रमुख चौराहों व भवनों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था होगी। 25 जनवरी शाम 6 से 9 बजे तथा 26 जनवरी सुबह 6 से 11 बजे तक देशभक्ति गीत प्रसारित होंगे। संस्कृति विभाग 25 जनवरी को टाउनहॉल में कवि सम्मेलन करेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments