हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अस्पतालों में बनेंगे ‘हीट स्ट्रोक रूम’

देहरादून,22मार्च 2025(आरएनएस ) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्यों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों ने बैठक में बताया कि इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च, अप्रैल और मई में अधिकतम तापमान बढ़ने और हीट वेव के दिन ज्यादा रहने का अनुमान है।

बैठक में एनडीएमए अधिकारियों ने स्कूलों, मनरेगा मजदूरों और श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव की सलाह दी, ताकि गर्मी के प्रकोप से बचा जा सके। साथ ही, सभी राज्यों को हीट वेव एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए गए।

डॉ. आकाश श्रीवास्तव, अपर निदेशक, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने बताया कि हीट वेव को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें अस्पतालों में हीट स्ट्रोक रूम बनाने, एंबुलेंस में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण देने, स्वास्थ्य केंद्रों में कूलिंग उपकरण लगाने और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने जैसे निर्देश शामिल हैं।

बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन, यूएसडीएमए के एसीईओ प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, जेसीईओ मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, डॉ. बिमलेश जोशी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments