​कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यभार ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

एयरपोर्ट से मुख्यालय तक होगा भव्य स्वागत

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसको लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की गई।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि श्री गोदियाल सुबह 9 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना होंगे और साढ़े नौ बजे देहरादून हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद वे भणियावाला, डोईवाला, मियांवाला, जोगीवाला और रिस्पना पुल से होते हुए दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। रास्ते के सभी प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष करण माहरा श्री गोदियाल को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि यह अवसर बेहद ऐतिहासिक महत्व का है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनावों से एक साल पहले ही अध्यक्ष के साथ-साथ चुनाव की महत्वपूर्ण समितियों का गठन कर दिया है, इसलिए पदग्रहण कार्यक्रम भी ऐतिहासिक होना चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि महानगर कांग्रेस की पूरी टीम और सौों वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला परवा दून अध्यक्ष मोहित उनियाल ने एयरपोर्ट से मुख्यालय तक स्वागत की जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, अश्वनी बहुगुणा, पूर्ण सिंह रावत, नीनू सहगल, कोमल वोहरा, लाल चंद शर्मा, अर्जुन सोनकर, दीप वोहरा, अमित भंडारी, ऐतात खान, ललित भद्री, मुकीम अहमद, जगदीश धीमान, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, वीरेश शर्मा, राम गोपाल वर्मा, आनंद सिंह पुंडीर, आदर्श सूद, गगन छाछर, आलोक मेहता, अमन सिंह, जसविंदर सिंह मोठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments