उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में नए विषय खोलने की तैयारी

देहरादून, 3 अप्रैल 2025(आरएनएस )उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय विद्यालयों में आवश्यकतानुसार नए विषय खोलने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के प्रस्ताव महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, मंत्री ने अधिकारियों को विद्यालयों के उच्चीकरण, कलस्टर विद्यालयों की स्थापना, डी व सी श्रेणी के स्कूलों से संबंधित प्रस्ताव भी इस माह तक शासन को भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए जिन जनपदों से प्रस्ताव समय पर प्राप्त नहीं होंगे, ऐसे जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसके साथ ही, सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या में गिरावट को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह समिति विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर एक सप्ताह में अपनी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी।

इस अवसर पर, मंत्री ने अधिकारियों को सभी विद्यालयों में पेयजल, विद्युत, फर्नीचर, कंप्यूटर और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित करने, किताबों, स्कूल ड्रेस और मनमानी फीस वृद्धि को लेकर विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायत का शीघ्र निस्तारण करने को भी अधिकारियों को कहा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments