
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना द्वारा आज एग्नेस कुंजे सोसायटी द्वारा संचालित होप होम, सिंहनीवाला का निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि आयोग को होप होम में निवासरत एक बालिका के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके क्रम में आयोग द्वारा उक्त संस्थान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. गीता खन्ना ने संस्थान में रह रही बालिकाओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, देखभाल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान संस्थान के अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। आयोग की अध्यक्ष द्वारा संस्थान प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि संस्थान से संबंधित समस्त दस्तावेज एवं अभिलेखों सहित आयोग के समक्ष उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्राप्त शिकायत के संबंध में विस्तृत परीक्षण किया जा सके।


डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित मामलों में आयोग पूर्णतः संवेदनशील है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Recent Comments