कुमाऊँ पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने किया स्नेहिल स्वागत

नैनीताल। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सायं अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचीं। कुमाऊँ क्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने उनके स्वागत में सौहार्द और आत्मीयता का परिचय दिया।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रशासनिक अमले में खास उत्साह रहा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने इसे उत्तराखंड के लिए एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि महामहिम का कुमाऊँ की पुण्यभूमि पर आना प्रदेश के लिए अनूठा सम्मान है।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश की आतिथ्य परंपरा का निर्वहन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर जिले और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा कुमाऊँ के लिए प्रेरणा और सम्मान का सूत्र बन गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments