देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती महोत्सव प्रदेशवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महोत्सव की शोभा बढ़ाने उत्तराखंड आ रहे हैं। मोदी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास गाथा को सामने रखने के लिए होने वाले विशेष विधानसभा सत्र को संबोधित कर सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड की धरती से गहरा जुड़ाव है। मोदी कह चुके हैं कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। प्रदेश जब नौ नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करेगा तो मोदी इस अवसर पर रजत जयंती महोत्सव में प्रदेश की जनता के बीच होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस संबंध में सहमति बन चुकी है। अंतिम अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है।

Recent Comments