तकनीकी शिक्षा के अग्रदूत प्रो. पंत को मिला गौरव सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा प्रतिष्ठित “उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया है।

​प्रो. पंत को यह विशेष सम्मान विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को वैज्ञानिक प्रगति और तकनीकी विकास के शिखर तक ले जाने, साथ ही युवाओं के बीच वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान संस्कृति को विकसित करने में अद्वितीय योगदान दिया है।

यह सम्मान पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन (दिनांक 13-15 दिसंबर) के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक और सेक्रेटरी जनरल डॉ पी.एल.के. मूर्ति, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी उपस्थित थे। सम्मान प्रो. पंत को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी तथा भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

PRSI देश में जनसंपर्क, सरकारी, कॉर्पोरेट और मीडिया के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्था है, जो वर्ष 1958 से सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रही है। इसके वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों में 25 अध्याय और 5000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments