देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू
देहरादून। कैंट क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली थी कि किशन नगर एक्सटेंशन इलाके में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
13 मई को टीम ने औचक छापेमारी की तो एक स्कूल के पिछले हिस्से में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे आशीष कुमार पांडे पुत्र सुरेश चंद्र पांडे और उसके सहयोगी जंग बहादुर पुत्र खड़क सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त आशीष कुमार पांडे पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। वह काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेलता था।
इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर स्वप्निल मुयाल, निरीक्षक प्रदीप पंत (AHTU प्रभारी), उपनिरीक्षक विनयता चौहान, उपनिरीक्षक कल्पना पांडेय सहित AHTU और कैंट पुलिस के कई जवान शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 03/04/05/06/07 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Recent Comments