
शाहजहांपुर ,27 मार्च(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामले सामने आया है। जहां एक पिता ने ने धारदार हथियार से अपने 4 बच्चों का गला रेतने के बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था।
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और चार बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं थीं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे। इस दौरान उस इस वारदात को अंजाम दिया। राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी रूह कांप गई।
चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव के साथ एक साल पहले हादसा हो गया था।
तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।

Recent Comments