हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में सुराज सेवा दल संगठन ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया है। उनका कहना है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभद्र टिप्पणी कर दलितों का अपमान किया है। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की भी मांग की। शनिवार को सुराज सेवा दल संगठन के कार्यालय धनपुरा में प्रभारी जावेद अली और फैजान अली के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जावेद अली ने कहा कि उत्तराखंड के दलितों और पूरे भारत के दलित अधिकारियों में अभद्र टिप्पणी पर रोष है। कहा कि सांसद को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने दलित अधिकारी को गलत शब्दों का प्रयोग कर ठेस पहुंचाई है। इस दौरान सनव्वर, सकुरा, गुलजार, गुलशनव्वर, मुकर्रम, योगेश, दिनेश, अर्जुन, जुल्फकार, इमरान, जावेद, नोशाद, सरफराज, इमरान, रोहित आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments