अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा पंजाब, लगातार 4 हार के बाद हैदराबाद ने दर्ज की रिकार्ड जीत

अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा पंजाब, लगातार 4 हार के बाद हैदराबाद ने दर्ज की रिकार्ड जीत
हैदराबाद,13 अपै्रल। आईपीएल 2025 का 27 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जिस को हैदराबाद ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है. लगातार चार हार के बाद ये एसआरएच की दूसरी जीत है. 246 रनों के विशाल लक्ष्य को अभिषेक शर्मा के 141 रन और हेड के 66 रनों ने टारगेट को आसान बना दिया और 18.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, जो लीग के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया.
इस रिकॉर्ड-तोड़ जीत के सूत्रधार विस्फोटक अभिषेक शर्मा थे, जिन्होंने 55 गेंदों पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 141 रनों की पारी खेली. अभिषेक ने इस मैच से पहले टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं लगाया था, लेकिन इस मैच में 14 चौके और 10 छक्के जड़ दिए. अभिषेक का शतक न केवल आईपीएल में उनका पहला शतक था, बल्कि उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में शतक बनाया, जो टूर्नामेंट के इतिहास में पांचवां सबसे तेज शतक है. अपने शतक का जश्न मनाते हुए अभिषेक ने अपना बल्ला उठाया और जेब से एक मुड़ा हुआ सफेद कागज निकाला – जिस पर लिखा था यह ऑरेंज आर्मी के लिए है
वहीं हेड ने दूसरे छोर से गैप ढूंढते हुए, स्ट्राइक रोटेट करते हुए और कभी-कभी गलत गेंदों को दंडित करते हुए अपनी भूमिका निभाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 171 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई. हेड ने 37 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments