गुणवत्ता पर पहरा: स्वीट शॉप्स में DLSA और खाद्य विभाग का औचक निरीक्षण

हल्दीराम, कुमार और बंगाली स्वीट से लिए नमूने

देहरादून। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (ULSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), देहरादून ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर शहर के प्रमुख स्वीट शॉप्स पर संयुक्त औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को उपलब्ध होने वाली खाद्य सामग्रियों, विशेषकर मिठाइयों की गुणवत्ता और स्वच्छता (हाईजीन) सुनिश्चित करना था।
माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष DLSA, प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार, सचिव DLSA, सीमा डुँगराकोटी ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी मनीष सिंह सयाना सहित अन्य अधिकारियों के साथ घंटाघर क्षेत्र की नामी दुकानों का निरीक्षण किया।

हल्दीराम में तेल की गुणवत्ता और निस्तारण की जांच
निरीक्षण टीम ने सबसे पहले हल्दीराम, घंटाघर का दौरा किया। यहाँ FSSAI मानकों के अनुरूप लाइसेंस सही पाया गया और मिठाइयों का रख-रखाव भी व्यवस्थित एवं स्वच्छ मिला।

  • किचन और निस्तारण: निरीक्षण के दौरान एक्सपायर मिठाइयों के निस्तारण की प्रक्रिया की जाँच की गई। टीम को बताया गया कि एक्सपायर मिठाइयों को पैक कर कूड़े में डाला जाता है और प्रतिदिन निस्तारित मिठाइयों का रिकॉर्ड एक रजिस्टर में रखा जाता है।
  • रेस्टोरेंट और तेल: प्रथम तल पर स्थित रेस्टोरेंट किचन का भी निरीक्षण हुआ। खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच हेतु टीपीसी मीटर (फ्री फैटी एसिड जांचने वाला यंत्र) से मौके पर ही जाँच की गई। यह भी बताया गया कि इस्तेमाल किए गए तेल को बायोडीजल बनाने वाली फैक्ट्री में भेजा जाता है।
  • नमूने: निरीक्षण टीम ने अंत में हल्दीराम रेस्पबेरी और चॉकलेट पेस्ट्री के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला में जाँच हेतु सील पैक किया। टीम ने निर्देशित किया कि इस्तेमाल किए गए तेल को केवल एक ही बार उपयोग किया जाए और त्योहारों के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    कुमार और बंगाली स्वीट को स्वच्छता पर निर्देश
    इसके उपरांत कुमार स्वीट शॉप और बंगाली स्वीट (घंटाघर) का भी निरीक्षण किया गया। इन दोनों प्रतिष्ठानों में लाइसेंस मानकों के अनुरूप पाए गए।
  • कुमार स्वीट शॉप में किचन, रेस्टोरेंट और काउंटर का निरीक्षण किया गया। टीम ने मलाई रोल मिठाई का नमूना जाँच हेतु लिया और प्रतिष्ठान में और अधिक साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
  • बंगाली स्वीट में मिठाई विक्रय और टिक्की निर्माण की जानकारी ली गई। टीम ने मलाई चमचम मिठाई को जाँच हेतु लिया और त्यौहारी सीजन में अधिक सावधानी बरतने तथा हाइजीन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DLSA सचिव सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को उपलब्ध होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments