रेल बजट: उत्तराखंड के हिस्से में आया ऊंट के मुंह में जीरा: धस्माना

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड की रेल अवस्थापना कार्यों के लिए आवंटित बजट कुल अवस्थापना बजट का दो प्रतिशत से भी कम है, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पिछले तीन लोस चुनावों में हर बार पांचों सीटें भाजपा की झोली में डाली हैं, लेकिन उत्तराखंड से सांसद राज्य को उसका हक दिलाने में नाकाम रहे हैं। मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि केंद्रीय बजट में रेलवे को 2,52000 करोड़ रुपए आवंटित किया गया, जिसमें से उत्तराखंड की विभिन्न निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं के लिए वर्ष 2024-25 के लिए मात्र 4641 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कुल बजट का 1.8 प्रतिशत है। राज्य में चल रही और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं के लिए यह धनराशि नाकाफी है। उन्होंने कहा कि अभी ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य अधूरा है। इतने कम बजटीय प्रावधान में इस परियोजना के साथ-साथ अन्य निर्माणाधीन व प्रस्तावित परियोजनाएं कैसे आगे बढ़ पाएंगी, यह चिंता का विषय है। धस्माना ने कहा कि बार बार उत्तराखंड में भाजपा के बड़े नेता केंद्र से ग्रीन बोनस दिलवाने की बातें करते हैं, लेकिन ग्रीन बोनस तो दूर की कौड़ी है, सामान्यतः जो उत्तराखंड का वाजिब हिस्सा है, उसे भी केंद्र नहीं दे रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments