हरिद्वार में बारिश से हादसे, 1 की मौत 4 घायल, बाण गंगा में फंसे लोगों का रेस्क्यू

हरिद्वार में मौसम खराब, डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए अलर्ट, राहत कार्य जारी 

हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं, और सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह सामान्य व नियंत्रण में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर के पास एक तालाब में नहाते समय ग्राम लालचंदवाला निवासी समद उम्र 16 वर्ष की डूबने से मृत्यु हो गई। SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए स्थानीय सिविल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

इसी दिन सिडकुल थाना क्षेत्र में राजा बिस्कुट फैक्ट्री के पास एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार रिशु उम्र 17 वर्ष निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना सिडकुल पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।

रुड़की तहसीलदार से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई को अत्यधिक भारी वर्षा के कारण लण्ढौरा की रविदास बस्ती में एक मकान की दीवार धंसने से उसकी छत ढह गई। इस हादसे में चार महिलाएं घायल हुईं। घायलों में शाहिस्ता 25 वर्ष, आयशा 10 वर्ष, अलतमास 35 वर्ष एवं गरीवनी 70 वर्ष शामिल हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।

11 जुलाई को खानपुर क्षेत्र में बाण गंगा नदी के बीच कुछ स्थानीय ग्रामीण और उनके मवेशी फंस गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय आपदा मित्र कुलदीप कुमार और ओमप्रकाश ने सभी ग्रामीणों और मवेशियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मुस्तैदी के कारण इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों के अनुसार जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख मार्ग, संपर्क मार्ग और पुल पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई अप्रिय घटना होती है तो बिना समय गंवाए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल अनुग्रह सहायता राशि व अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments