
देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को एक युवती ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कमल सिंह रावत ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह से इनकार करते हुए उसे घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार सुरागरसी और सूचना संकलन के बाद 25 जून को पुलिस ने आरोपी कमल सिंह रावत (24 वर्ष), निवासी मोनाल एन्क्लेव, बंजारावाला, थाना पटेलनगर को मोथरोवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Recent Comments