चाकूबाजी के मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

रक्षाबंधन के दिन हुए विवाद का बदला लेने के लिए किया था हमला, पुलिस ने की सख्ती

देहरादून । थाना रायपुर पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुरानी चुंगी रायपुर रोड से आरोपियों को दबोचा।

मामले के अनुसार 4 सितम्बर की रात्रि वाणी विहार निवासी शशांक शर्मा राधा कृष्णा मंदिर के बाहर खड़ा था, तभी करनपुर निवासी राहुल पाल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शशांक का महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की तहरीर शशांक की बहन हिमांशी शर्मा ने 5 सितम्बर को थाना रायपुर में दी, जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुराग जुटाना शुरू किया। घटना के बाद से ही सभी नामजद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन शशांक व उसके साथियों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था, जिसके बदले की भावना से उन्होंने शशांक को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया।

गिरफ्तार आरोपियों में ओल्ड डालनवाला निवासी राहुल पाल पुत्र स्व0 अवनीश पाल (37), विनय पाल पुत्र राजेश पाल (30), आशीष पाल पुत्र राकेश पाल (26) और समीर पुत्र फुरकान अहमद (26) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में देहरादून के अलग-अलग इलाकों में निवासरत हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना रायपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत सिंह रावत, उपनिरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक सुनील रावत, हेड कांस्टेबल प्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रेम पवार, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल मुकेश कंडारी शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments