रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वाहन चोरी का खुलासा कर आरोपी दबोचा

नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई थी मोटरसाइकिल, पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबोचा

देहरादून, 13 अगस्त। देहरादून पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरी की एक घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना रायपुर क्षेत्र में टचवुड स्कूल के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को चोरी के वाहन समेत धर दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक नशे का आदी है और उसने अपनी नशे की जरूरतों तथा अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त 2026 को ऋषि विहार, हरबंसवाला निवासी मयंक दीक्षित ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK07BQ-0285 टचवुड स्कूल के पास खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 323/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना रायपुर में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने पुराने वाहन चोरों का सत्यापन करने के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिले सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 अगस्त 2026 की रात सीक्यूआई तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहां से आयुष कुमार पुत्र अजय सिंह को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय आयुष कुमार नई बस्ती, नदी रिस्पना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह नशे का आदी है और चोरी की मोटरसाइकिल को कहीं और बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, हेड कांस्टेबल रविंद्र रावत और कांस्टेबल नरेंद्र भंडारी शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments