16 फरवरी को राजभवन घेराव: कांग्रेस ने तैयारियों का जायजा लिया, बीजेपी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश उजागर करेगी

गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक, सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील

देहरादून । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 16 फरवरी, 2026 को होने वाले विशाल ‘राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज यहां उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि यह आयोजन राज्य के जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर किया जा रहा है। इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

महर्षि ने कहा कि इस घेराव के जरिए कांग्रेस पार्टी, भाजपा सरकार की ध्वस्त कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, “भाजपा सरकार की जनविरोधी, महिलाविरोधी और युवाविरोधी नीतियों से आम जनता आजिज आ चुकी है। लोग इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहते हैं।” उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

इस बैठक में निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, यशपाल चौहान सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम के संचालन, सुरक्षा और जनसम्पर्क से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी का मानना है कि यह घेराव राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश को एक मजबूत आवाज देगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments