0-कैप्टन साहब के भी नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
नईदिल्ली, 27 मार्च। आईपीएल 2025 में बीते बुधवार, 26 मार्च को टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रयान पराग की कैप्टेंसी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को 152 रनों का लक्ष्य महज़ 17.3 ओवर में हासिल करके 8 विकेट से धूल चटाई। इसी के साथ अब रयान पराग के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो कि कोई भी कैप्टन अपने नाम नहीं चाहेगा।
दरअसल, आईपीएल के इतिहास के 18 साल में रयान पराग राजस्थान रॉयल्स के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिनकी अगुवाई में टीम ने लगातार शुरुआती दो मैच हारे। गौरतलब है कि वो राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल में सातवें कप्तान हैं और आईपीएल 2025 में टीम की शुरुआती तीन मैचों में कैप्टेंसी करने के लिए चुने गए हैं।
हालांकि बतौर कैप्टन उनकी शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही और टीम ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 44 रनों से मैच हारा और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी उन्हें 8 विकेट से एकतरफा मात दी। यही वज़ह है जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से सभी कैप्टन बचना चाहते हैं वो अब रयान पराग के गले पड़ गए गया है। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए कोई भी ऐसा कैप्टन नहीं हुआ जिनकी लीडरशिप में टीम ने शुरुआती दो मैच ही गंवा दिए हों।
ये भी जान लीजिए कि रयान पराग से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन कैप्टेंसी कर चुके हैं। आईपीएल 2025 में भी संजू सैमसन ही टीम के कैप्टन हैं, लेकिन वो अपने अंगूठे पर लगी चोट के कारण राजस्थान के लिए सीजन के शुरुआती तीनों में ये भूमिका निभाने के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिस वज़ह से रयान पराग को कैप्टेंसी के लिए चुना गया।
बात करें अगर पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स की पॉजिशन की तो वो अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करने के बाद सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनका नेट रन रेट भी -1.88 है जो कि टीम के लिए बड़ी मुश्किल की वज़ह बन सकता है।
रयान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का हुआ बुरा हाल
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments