राजपुर नकबजनी का खुलासा: नशे के आदी शातिर चोर को दून पुलिस ने दबोचा, 3 लाख की ज्वैलरी बरामद

देहरादून,15अप्रैल 2025 : दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में हुई एक नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लगभग 03 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी भी बरामद की है।
थाना राजपुर में 17 दिसंबर, 2024 को मिस्टिक हिल्स कॉलोनी, राजपुर निवासी श्री अमन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए हैं। इस शिकायत पर थाना राजपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला, संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके अतिरिक्त, पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली गई।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, पुलिस टीम को आज दिनांक 15 अप्रैल, 2025 को चेकिंग के दौरान दून ट्रैफल गार्ड, धोरण रोड के पास से घटना में शामिल अभियुक्त मन बहादुर थापा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई लगभग 03 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद की।
पूछताछ में अभियुक्त मन बहादुर थापा ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • मन बहादुर थापा उर्फ कालू पुत्र पूरन सिंह, निवासी धनौला सहस्त्र धारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
    बरामदगी:
  • चोरी गई ज्वैलरी, अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये।
    पुलिस टीम:
  • उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
  • कां0 विशाल
  • कां0 प्रदीप
    दून पुलिस ने इस सफलता के साथ एक बार फिर अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments