राखी की डोर टूटी विश्वास की छांव में: रिश्ते की मर्यादा को रौंदता एक खौफनाक सच

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना

औरय्या,10 अगस्त। उत्तर प्रदेश के औरैया ज़िले से नौ अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई। यहां पर 14 साल की एक किशोरी का उसी के ही भाई ने रेप कर मौत के घाट उतार दिया।
रक्षाबंधन के दिन एक किशोरी ने अपने चचेरे भाई की कलाई पर राखी बांधकर रिश्ते की पवित्रता निभाई, लेकिन उसी रात वह भाई दरिंदगी की हदें पार कर गया। शराब के नशे में धुत युवक ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। यह घटना न केवल एक परिवार को, बल्कि समाज को भी झकझोर देने वाली है।

घटना का खुलासा: 
सुबह जब किशोरी के पिता ने देखा कि बेटी देर तक नहीं उठी, तो उन्होंने पड़ोस की एक बच्ची को घर के भीतर भेजा। दरवाज़ा खुलवाकर जब अंदर देखा गया, तो किशोरी मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके कपड़ों पर खून के निशान और गर्दन पर दबाव के चिन्ह थे। पुलिस को सूचना दी गई और पोस्टमार्टम में बलात्कार व गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

जांच में सामने आया सच: 
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी युवक नशे का आदी था और घटना की रात उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। आधी रात को वह किशोरी के घर में दीवार फांदकर दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने का प्रयास भी किया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई: 
पुलिस को शुरू से ही आरोपी पर शक था, क्योंकि उसका घर पीड़िता के घर से सटा हुआ था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments