सुलतानपुर 25 मार्च (आरएनएस )। रमज़ान सिर्फ एक महीने का नाम नहीं, बल्कि यह एक नया जीवन जीने की शुरुआत है। यह वह समय है जब इंसान अपनी आदतों पर गौर करता है, अपनी कमजोरियों को सुधारता है और अपने दिल को अल्लाह की याद से रोशन करता है। यह खुद को निखारने, खुदा के करीब जाने और दुनिया की फिक्र से निकलकर अपनी आत्मा को सुकून देने का सबसे बेहतरीन मौका है।
रमज़ान सिर्फ एक इबादत का नाम नहीं, बल्कि यह दिल और दिमाग की तरबियत (संवारने) का महीना है। यह हमें सिखाता है कि सब्र और शुक्र के बिना जिंदगी अधूरी है। रोज़े के दौरान जब हम अपनी इच्छाओं पर काबू पाते हैं, तो हमें एहसास होता है कि असली खुशी दुनिया की चीजों में नहीं, बल्कि अपने दिल की सफाई और अल्लाह की याद में है। यह महीना हमें अपने गुस्से को काबू करने, बुराई से दूर रहने और हर हाल में भलाई करने का सबक देता है। अगर हम रमज़ान की इन सीखों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें, तो हमारी जिंदगी में सुकून, मोहब्बत और बरकत खुद-ब-खुद आ जाएगी। रोज़ा सिर्फ भूख और प्यास से बचने की बात नहीं करता, बल्कि यह इंसान को यह सिखाता है कि असली ताकत अपने नफ्स (इच्छाओं) पर काबू पाने में है। जब एक रोज़ेदार सुबह से शाम तक खाने-पीने से दूर रहता है, तब उसे एह’रमज़ान: रूहानी ताजग़ी और जिंदगी को नई राह दिखाता है । रमज़ान सिर्फ एक महीने का नाम नहीं, बल्कि यह एक नया जीवन जीने की शुरुआत है। यह वह समय है जब इंसान अपनी आदतों पर गौर करता है, अपनी कमजोरियों को सुधारता है और अपने दिल को अल्लाह की याद से रोशन करता है। यह खुद को निखारने, खुदा के करीब जाने और दुनिया की फिक्र से निकलकर अपनी आत्मा को सुकून देने का सबसे बेहतरीन मौका है। रमज़ान सिर्फ एक इबादत का नाम नहीं, बल्कि यह दिल और दिमाग की तरबियत (संवारने) का महीना है। यह हमें सिखाता है कि सब्र और शुक्र के बिना जिंदगी अधूरी है। रोज़े के दौरान जब हम अपनी इच्छाओं पर काबू पाते हैं, तो हमें एहसास होता है कि असली खुशी दुनिया की चीजों में नहीं, बल्कि अपने दिल की सफाई और अल्लाह की याद में है। यह महीना हमें अपने गुस्से को काबू करने, बुराई से दूर रहने और हर हाल में भलाई करने का सबक देता है। अगर हम रमज़ान की इन सीखों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें, तो हमारी जिंदगी में सुकून, मोहब्बत और बरकत खुद-ब-खुद आ जाएगी।
तो आइए, इस रमज़ान को अपनी जिंदगी बदलने का जरिया बनाएं और इसे सिर्फ 30 दिनों तक सीमित न रखें, बल्कि इसकी रोशनी से अपनी पूरी जिंदगी को रौशन करें। ’सास होता है कि असल जिंदगी का मकसद सिर्फ जिस्मानी जरूरतें पूरी करना नहीं, बल्कि रूहानी बुलंदी हासिल करना भी है। यह एक ऐसा अभ्यास है जो हमें सब्र, शुक्र और तक़वा (परहेजग़ारी) की राह पर ले जाता है।
रमज़ान: रूहानी ताजग़ी और जिंदगी को नई राह दिखाता है
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments