उत्तराखंड में RT-DAS प्रणाली से विद्युत आपूर्ति की रियल टाइम मॉनिटरिंग

देहरादून, 7 मार्च 2025 (आरएनएस ) उत्तराखंड में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के प्रयासों के तहत प्रदेशभर में रियल टाइम डेटा एक्विजिशन सिस्टम (RT-DAS) की स्थापना की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 215 उपसंस्थान पर यह प्रणाली स्थापित हो चुकी है, जिससे 25,000 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में विद्युत वितरण की रियल टाइम निगरानी संभव हो रही है।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा आईडीएफसी योजना के तहत 66 शहरों के 106 उपसंस्थान पर भी RT-DAS प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। आगामी महीनों में प्रदेश के 268 उपसंस्थानों तक इस प्रणाली के विस्तार की योजना बनाई गई है।

ट्रिपिंग की समस्या पर नियंत्रण

UPCL के प्रबंध निदेशक ने बताया कि RT-DAS प्रणाली के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की निगरानी रियल टाइम में हो सकेगी, जिससे बिजली बाधित होने पर त्वरित समाधान किया जा सकेगा। यह प्रणाली विद्युत ट्रिपिंग की घटनाओं को कम करने और विद्युत वितरण को सुचारू बनाए रखने में मददगार साबित हो रही है।

इसके अलावा, RT-DAS के डेटा को नेशनल पावर पोर्टल और विद्युत मंत्रालय की नोडल एजेंसी (पीएफसी) को भी भेजा जाता है, जिससे राज्य में बिजली व्यवस्था की पारदर्शिता बनी रहे। इस प्रणाली को कॉल सेंटर से भी जोड़ा गया है, जिससे ग्राहकों को आउटेज की सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी और शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होगा।

सरकार के इस तकनीकी नवाचार से उत्तराखंड में विद्युत आपूर्ति प्रणाली को और अधिक स्मार्ट एवं कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments